कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20 से 21 मार्च तक 5वीं खेलो नेशनल मास्टर्स गेम्स हुए। इसमें कानपुर नगर के मास्टर एथलीट दलजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में दलजीत सिंह ने 5000 मीटर, 3000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने 5000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि, 3000 मीटर और 1500 मीटर रेस में रजत पदक जीतकर कुल तीन पदक अपने नाम किए। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दलजीत सिंह ने एक बार फिर पदकों की हैट्रिक लगाकर चंडीगढ़ में कानपुर का परचम लहराया। इससे पहले दलजीत ने 14 से 16 मार्च तक पंजाब के गुरु काशी यूनिवर्सिटी में हुई 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी तीन पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गाजियाबाद के अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.