चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, सहारनपुर में होगा ठहराव
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- सहारनपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और बरौनी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली ये ट्रेनें सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, ट्रेन नंबर 04536 चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक कुल छह फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। अंबाला कैंट और यमुनानगर होते हुए रात 2:10 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए रात 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.