कुशीनगर, मार्च 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी के समीप डीसीएम के केबिन में छुपाकर चंडीगढ से बिहार ले जायी जा रही चार लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करो ने ट्रक की नंबर प्लेट बदल दी थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पडरौना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बांसी चौकी के पास संदिग्ध डीसीएम को रोका। चेक किया गया तो उसका नम्बर प्लेट बदला गया था। चेसिस नम्बर खुरच दिया गया था। एस पर तस्करी कर बिहार ले जा रही कुल 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदा था। शराब चंडीगढ निर्मित है। डीसीएम से अभियुक्त प्रदीप ढाका पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम रसोडा थाना सदर झुंझनू जनपद झुंझनू राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिर...