ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 6 -- यमुना प्राधिकरण नए आगरा को विकसित करने की योजना को अगले माह से रफ्तार देने की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए यीडा ने नए आगरा के मास्टर प्लान को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली को परीक्षण के लिए भेजा है। इस पर संस्थान एक माह में जबाव देगा। प्राधिकरण फेज-2 में न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित करेगी। इसके लिए 9130.82 हेक्टेयर का मास्टर प्लान बनवाया गया है। मास्टर प्लान के अनुसार नया आगरा चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होगा। नई टाउनशिप में सेवन वी सड़क कॉन्सेप्ट को लागू किया जाएगा। इस लेआउट में सात अलग-अलग प्रकार की सड़कें होगी जो वाहनों से लेकर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों तक की जरूरतों को पूरा करेंगी। सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट होगी। इसमें से 2,501 हेक्टेयर का सबसे बड़ा हिस्सा आवासीय विकास के लिए है। 447 हेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.