लखनऊ, जुलाई 30 -- ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के एसी कोच के शौचालय में शर्ट के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। लखनऊ जंक्शन पर ट्रेन की जांच के दौरान स्वीपर ने शव देखा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ट्रेन लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म पर गुरुवार की सुबह पहुंची। सारे यात्री उतर कर चले गए। ट्रेन को यार्ड में भेजने से पहले सभी कोचों की जांच रेल कर्मचारी और स्वीपर कर रहे थे। थर्ड एसी कोच बी-6 में जांच के दौरान स्वीपर ने जब शौचालय को खोला तो वहां एक युवक का शव शौचालय के छत पर बने हुक से शर्ट के सहारे लटकता पाया। फौरन अपने सुपरवाइजर को सूचना दी। सुपरवाइजर की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम सहित रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे। जीआरपी थाना चारबाग प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार युवक की उम्र लगभग 30 साल के आसपास थी। फंदे के लिए उसने अपने ही शर्ट ...