नई दिल्ली, फरवरी 12 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने क्रिप्टो से जुड़े एक बड़े पोंजी स्कीम और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए के तहत कुल 6.20 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इसमें 4.50 करोड़ रुपए की 7 अचल संपत्तियां और 1.70 करोड़ रुपए नगद शामिल हैं। ईडी ने हरियाणा पुलिस द्वारा विकास कालरा, तरुण तनेजा और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। यह एफआईआर कई निवेशकों की शिकायतों पर दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी कई पुलिस थानों में अलग-अलग एफआईआर के दायरे में हैं। मुख्य आरोपी विकास कालरा और तरुण तनेजा ने 'क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी' के नाम से एक फर्जी और अस्तित्वहीन कंपनी बनाई। आरोपियों ने इस फर्जी कंपनी की वेबसाइट बनाकर हजारों निर्दोष निवेशकों को बहुत ज्यादा रिटर्न (हाई रिटर्न) का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.