चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, 54 साल पुरानी इमारत गिरने से मेरठ के दो लोगों की मौत
मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ, हिन्दुस्तान टीम चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां करीब 54 साल पुरानी दो मंजिला व्यावसायिक इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में मेरठ निवासी दो व्यक्तियों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव दल ने चार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।हादसा शनिवार शाम को हुआ। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर कुल 6 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.