सहरसा, जनवरी 2 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। चंडिका स्थान विराटपुर के प्रांगण में 2 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस महोत्सव का आयोजन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। गुरुवार की शाम सहरसा के एसडीएम श्रीयांश तिवारी एवं डीसीएलआर धीरज कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनवर्षा के आरओ सैयद बादशा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने तैयार मंच, भव्य पंडाल एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक दिवसीय राजकीय महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की शाम प्रसिद्ध अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी अपनी टीम के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव को लेकर क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.