जौनपुर, मार्च 12 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के दिलावरपुर स्थित प्रसिद्ध चंडिका मंदिर धाम पर मंगलवार की शाम आठों चैती मेला और बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाजीपुर के प्रसिद्ध बिरहा गायक रविंद्र लाल और चौबेपुर वाराणसी के दुर्जन यादव के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक डटे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दीं। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत और बिरहा प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों कलाकारों के बीच हुए बिरहा मुकाबले ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का आयोजन सुरेश कुमार मोदनवाल और तिलकधारी केसरी की तरफ से किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.