चंचल बाबा ने किया कथा का उद्घाटन
मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी । मानस सत्संग समिति के तत्वावधान में नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में में 27 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा एवं नवाह्न परायण रामचरितमानस यज्ञ का उदघाटन संत शिरोमणि शक्तिशरणानंद जी महाराज उर्फ चंचल बाबा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कहा कि हम सबों के जीवन में भक्ति का आलंबन होना चाहिए । भक्ति के बगैर मनुष्य का जीवन नीरस और कुसंस्कारमय हो जाता है । भगवान की भक्ति मनुष्य के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, उसके निराशा को दूर करता है और अंततः भक्ति से जीवात्मा को शुभ गति को प्राप्त करता । उन्होंने आगे बताया कि मोतिहारी भक्ति की नगरी है । यहां की अधिकांश जनता का मन भक्ति में रचा बसा रहता है ।मोतिहारी के किसी ने किसी कोने में वर्ष भर कोई ना कोई धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.