पटना, जनवरी 10 -- पटना स्थित सामाजिक संस्था चंचल चिरैयां फाउंडेशन द्वारा शनिवार को शनिचरा मोड़ स्थित आंबेडकर कॉलोनी के केंद्र पर एक सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी बाल कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुम्हरार विधानसभा के विधायक संजय गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, पटना साहिब विधानसभा के विधायक रत्नेश कुशवाहा बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। संस्था के संस्थापक रोशन राज ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास का विकास करना है। निदेशक अविनाश और अभिषेक ने कहा कि बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए ऐसे सामाजिक-शैक्षणिक आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे। मौके पर पंकज, रवि मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.