बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव में ईंटों से कूचकर मौत के घाट उतारी गई विवाहिता चंचल का गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद मायके वाले उसके शव को लोनी ले गए। जहां शाम के समय गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मृतका के पिता ने खेकड़ा कोतवाली पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति और देवर समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है। क्षेत्र के सांकरौद गांव में 25 फरवरी की शाम देवर साहिल ने मकान की दूसरी मंजिल पर भाभी चंचल की ईंटों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह मकान की छत से कूदते समय खुद भी घायल हो गया था। तभी उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.