छपरा, जून 6 -- 7 तरैया के चंचलिया शनिवार को मुआवजा के लिए धरना पर बैठे किसानों की समस्या सुनते सांसद राजीव प्रताप सिंह रूडी व सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के चंचलिया गांव स्थित गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल व उससे जुड़ी संपर्क (स्पॉटिंग) सड़क के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से शनिवार को छपरा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मुलाकात की।

किसानों की समस्याएँ धरनारत किसानों ने दोनों सांसदों को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों का कहना था कि उनकी जमीन की विधिवत मापी कर उचित मुआवजा दिए बिना वे अपनी भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित...