घाटशिला, जनवरी 14 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के केसरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा गांव में जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। मंगलवार की मध्य रात्रि एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी ने चंचलदा स्थित 'सूर्य मुखी महिला मंडल' द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली के गोदाम पर धावा बोल दिया। हाथी ने गोदाम की दीवार को ढहा दिया और अंदर रखे लगभग सात बोरा चावल व गेहूं को अपना निवाला बना लिया।हादसे के वक्त गोदाम से सटे कमरों में लोग सो रहे थे। दीवार टूटने की तेज आवाज सुनकर जब ग्रामीण जागे, तो सामने विशालकाय हाथी को देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।साथ ही हाथी के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.