चंगाई सभा या धर्मांतरण? भदेसुवा नयाखेड़ा में बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस जांच शुरू, दो हिरासत में
लखनऊ, अगस्त 9 -- अखिलेश द्विवेदी, संवाददाता, मोहनलालगंज(लखनऊ)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी थाना अंतर्गत भदेसुवा नयाखेड़ा गांव में रविवार सुबह एक चर्च में आयोजित चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिसेंडी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, चर्च में लगे पोस्टर हटवाए और एक महिला सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गांव स्थित सेंट स्टीफन बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च में रविवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे प्रार्थना सभा शुरू हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार सभा में करीब तीस से पैंतीस लोग शामिल थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.