कौशाम्बी, जनवरी 4 -- जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के दौरान गरीब, निराश्रित एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को कड़ा ब्लॉक के सौरई बुजुर्ग गांव के मजरा घड़ीयालपुर में शीत सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद के नेतृत्व में लगभग 150 निराश्रित विधवा एवं असहाय वृद्ध महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद ने कहा कि शीत ऋतु में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक उन लोगों पर पड़ता है जिनके पास रहने, ओढ़ने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कंबल जैसी छोटी सी सहायता भी उनके लिए बड़ी राहत का काम करती है। ठंड के मौसम में कंबल न केवल शरीर को गर्म रखने का साधन है बल्कि यह गरीब और असहाय लोगों के जीवन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.