घोड़ा के ट्रैक पर आने से मचा हड़कंप
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- दरियाबाद। रेलवे गेट पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घोड़ा बंद फाटक के बूम से निकलकर ट्रैक पर आ गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोगों ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14226) के आने पर फाटक बंद किया गया था। फाटक के दोनों तरफ ऑटो, बाइक और ई-रिक्शा सवार ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक घोड़ा फाटक पर आ गया और बूम पर सिर रखकर खड़ा हो गया। कुछ ही सेकंड में ट्रेन तेज रफ्तार से आई। इस दौरान घोड़ा बूम के नीचे से निकलकर ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गया । ट्रेन के सकुशल निकल जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.