मोतिहारी, मार्च 2 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। झरोखर थाना क्षेत्र के भंगहा ग्राम में राकेश सिंह (50) की सोमवार की सुबह गोली लगने से अपने आवास के बाहर मौत हो गयी। गोली सिर में दाहिनी ओर लगी है और बांयी ओर से बाहर निकल गयी है। राकेश सिंह ने स्वयं आत्महत्या की है अथवा किसी ने गोली मार कर हत्या कर की है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष मो.असलम अंसारी ने बताया कि सोमवार की सुबह राकेश सिंह के द्वारा खुद को गोली मारे जाने की सूचना पर जब पुलिस भंगहा पहुंची तब तक परिजन उन्हें ईलाज के लिए मोतिहारी लेकर जा चुके थे। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक की पत्नी की पत्नी का कहना था कि सोमवार की सुबह राकेश सिंह संभवत: नेपाल जा कर शराब पीकर घर आया था और पिस्तौल लहराते सब को मार देने की धमकी दे रहा था। मृतक के पुत्र उस समय घर पर नहीं थे और किसी के नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.