घोड़ासहन: फंदे से लटका युवक का शव बरामद
मोतिहारी, मई 31 -- घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के गुरमिया खास ग्राम में अपने ही घर में फंदे से लटका युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान सत्येन्द्र कुमार यादव के 27 वर्षीय पुत्र यशपाल कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार,शनिवार की रात युवक के भाई के द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा कोई आवेदन अभी तक पुलिस को इस सम्बंध में नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.