घोड़ाडूबा के कुकरुसाई में 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप
चक्रधरपुर, मई 19 -- गोईलकेरा। गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के घोड़ाडूबा कुकरुसाई में पिछले 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। कुकुरुसाई में लगे ट्रांसफॉर्मर के जल जाने के कारण 30 से ज्यादा घरों में अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के प्रति भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.