नैनीताल, मार्च 12 -- भवाली, संवाददाता। घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में गुरुवार को अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित कैलाश चंद्र जोशी ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भागीदारी रही। इस दौरान महेश चंद्र पाठक, चेतन पाठक, शानू जोशी, जय प्रकाश जोशी, पंकज पोखरिया, ललित बहुगुणा, दीपक पलड़िया, हर्ष पलड़िया, दीपक सहित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.