बगहा, मार्च 17 -- जमुनिया, एक संवाददाता। सहोदरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे घोड़परास (नीलगाय) के बाइक से टकरा जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रूबी पीएचसी मुफसिल पिपरा निवासी स्व. लालबाबू श्रीवास्तव के 18 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सहोदरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मिथलेश श्रीवास्तव के 22 वर्षीय पुत्र वक्किी कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर आए घोड़परास से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें जीतू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.