घोड़थम्भा बाजार का मार्ग बदहाल, जलजमाव और कीचड़ से राहगीर परेशान
गिरडीह, जून 15 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर स्थित घोड़थम्भा ओपी के सामने से घोड़थम्भा-बरजो मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। जर्जर सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क घोड़थम्भा दुर्गा मंदिर एवं प्रत्येक बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। ज्ञात रहे कि बाजार क्षेत्र का व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.