गिरडीह, जनवरी 31 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के अरखांगो गांव निवासी गिरजा देवी के 15 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार यादव के लापता है। किशोर के अचानक गायब हो जाने से परिजन सदमे में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गणेश कुमार यादव 30 जनवरी शाम करीब 5 बजे घर से किसी काम से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने रातभर तथा अगले दिन तक रिश्तेदारों, पड़ोसियों, मित्रों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता सहित पूरा परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में परिजनों द्वारा घोड़थम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.