ओम प्रकाश सती, जून 20 -- उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन का एक और दर्दनाक पहलू सामने आ रहा है। सैकड़ों घोस्ट विलेज (निर्जन गांव) में तेंदुए ने सुरक्षित ठिकाने बना लिए हैं। यहां छिपकर तेंदुआ आसपास के गांवों के लोगों पर हमले कर रहे हैं। घोस्ट विलेज के खाली पड़े मकान, घनी झाड़ियां और सुनसान रास्ते तेंदुए को छिपने के लिए अनुकूल माहौल दे रहे हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मई तक राज्य में तेंदुए ने 14 लोगों को शिकार बनाया। पौड़ी में सबसे अधिक 189 घोस्ट विलेज हैं और इनके आसपास सबसे अधिक पांच लोगों को तेंदुए ने मौत के घाट उतारा। यह भी पढ़ें- यूपी ने नहीं चुकाए 688 करोड़, उत्तराखंड में 3808 करोड़ का डैम प्रोजेक्ट अटका5 महीने में 30 से ज्यादा हमले पांच महीनों में यहां 30 से अधिक लोग तेंदुए के हमले में घायल हुए हैं। पलायन क...