बलिया, मई 8 -- बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय शुक्रवार को पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक प्रकरण में घोसी लोस सीट से सपा के सांसद राजीव राय द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इसके चलते उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...