घोसी विधानसभा क्षेत्र पर होंगी इस बार सभी की नजरें, उपचुनाव से बन गई हाईप्रोफाइल सीट
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्वांचल की घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव में देश भर में चर्चा का विषय बनने के बाद हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है। योगी की पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अचानक इस्तीफा दिया औऱ सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने घोसी से उन्हें टिकट दिया और वह विधायक भी बने। चुनाव बाद सपा की सरकार नहीं बनी तो दोबारा भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में घोसी सीट से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव में भाजपा ने दारा सिंह पर ही दांव लगा दिया। सपा ने इसे अपना इगो बनाया तो भाजपा ने मंत्रियों की फौज उतार दी। इसके बाद भी दारा सिंह चौहान सूबे में अपनी सरकार होने के बाद भी चुनाव हार गए। अगले चुनाव में भी पूरी संभावना है कि भाजपा उन्हीं पर दोबारा दांव लगा दे। घोसी सीट के इतिहास की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.