मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का 76 वर्ष की उम्र में लखनऊ स्थित हास्पिटल में रविवार को निधन हो गया। पूर्व सांसद के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। निधन पर घोसी लोकसभा के वर्तमान सपा सांसद राजीव राय, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, दारा सिंह चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया। हरिनारायण राजभर मूलरूप से बलिया जिले के टंगुनिया ग्राम सभा के पुरवा हाहानाला राजभर बस्ती के निवासी थे। वर्ष 1991 में वे पहली बार कल्याण सिंह की भाजपा सरकार में विधानसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वर्ष 1991 से 1992 तक और वर्ष 1996 से 2002 तक दो कार्यकाल तक विधानसभा सदस्य भी रहे। साथ ही साथ ही साथ वर्ष 1997 से 2002 तक उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार, लघु सिंचाई और ग्रामीण विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.