मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। घोसी स्थित कम्पोजिट विद्यालय माऊरबोझ में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। ग्रामीण जनता शिक्षण सेवा संस्थान के तत्वावधान में देशभर के शिक्षाविदों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार सिंह और बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने किया। बीईओ घोसी धर्मेन्द्र कुमार ने विद्यालय प्रबंधन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता सुधार का सशक्त आधार बताया। सेमिनार में देशभर से आए शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. पीसी शुक्ला ने विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने पर जोर दिया। प्रो. बनवारी लाल धाकड़ ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी को विद्यालय विकास की कुंजी बताया। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.