मऊ, जून 28 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई पांच बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जहां एक ओर लोग डरे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग में भी डर का माहौल है। लोग चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस टीम बनाने और कार्रवाई के नाम पर मामले में लीपापोती में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...