मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के समस्त तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चारों तहसीलों में आए कुल 290 मामलों में से 17 का निस्तारण अधिकारियों ने किया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने तहसील सदर में फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही दो मामले का मौके पर निस्तारण भी किया। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। घोसी तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में दोहरीघाट क्षेत्र के ग्रामसभा सियरही बरजला में सार्वजनिक चकमार्ग पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे व मार्ग निर्माण में अवरोध पैदा करने की शिकायत लेकर शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधान का प्रार्थना पत्र लेने से उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने इंकार कर दिया और सभागार से भगा दिया। घोसी तहसील मे...