मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की सूचना के बाद मऊ जिले के घोसी नगर के बड़ागांव के पास शिया समुदाय के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शिया समुदाय के लोगों ने भारत सरकार और विश्व के लोगों को अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एकजुट होने का भी आह्वान किया। शिया समुदाय के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन अपनी पैनी नजर रखे रहा। घोसी नगर के बड़ागांव के शिया समुदाय के लोगों को जैसे ही शिया समुदाय के उलेमा अली हुसैनी ख़ामेनेई की मौत की सूचना मिली वे आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित शिया समुदाय के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.