जहानाबाद, अप्रैल 1 -- बाजार में ऑटो लगाने पर कटेगा चालान ऑटो का कराया जाएगा निबंधन घोसी, निज संवाददाता। घोसी बाजार में अंबेडकर चौक एवं स्कूल के पास ऑटो लगाना ऑटो चालकों को महंगा पड़ेगा। इन जगहों पर ऑटो लगाने पर चालान कटेगा जिसका असर ऑटो चालक के जेब पर पड़ेगा। इस संदर्भ में मामले की जानकारी देते हुए घोसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बताया कि बाजार में भीड़ भाड़ कम करने एवं सड़क पर सुचारू रूप से आवागमन बहाल करने को लेकर बुधवार से नई व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अंबेडकर चौक से 200 गज उत्तर एवं थाना से 50 गज दक्षिण तक सड़क पर ऑटो खड़ा करने वाले ऑटो चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑटो पड़ाव का स्थान भी निर्धारित किया गया है जिसमें धामपुर जाने वाले लोगों के लिए अंबेडकर चौक से 200 गज उत्तर की तरफ सड़क के...