जहानाबाद, मई 29 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी नगर पंचायत में सशक्त कमेटी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर जिला से आए वरीय उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी निपुण कुमारी एवं पर्यवेक्षक के रूप में राजीव कुमार को नियुक्त किया गया था। चुनावी प्रक्रिया में कुल छह वार्ड पार्षद रीता देवी, तबस्सुम जहां, रजनी कुमारी, अनोज कुमार, रेणु कुमारी एवं अरविंद कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। नामांकन करने के बाद वार्ड पार्षदों का मतदान कराया गया जिसमें रेणु कुमारी, रीता देवी, एवं अरविंद कुमार को 14- 14 मत प्राप्त हुआ इसके साथ ही उन्हें सशक्त कमेटी का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया निगम में सातों पुराने चेहरे ही सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बने मौके पर मौजूद निर्वाचित पदाधिकारी निपुण कुमारी ने तीनों नवनिर्वाचित सदस्...