जहानाबाद, जून 10 -- चापाकल पर पानी को लेकर लगी रहती है लोगों की लाइन पिछले दो दिनों से बंद है जलापूर्ति घोसी निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बंद रहने के कारण लोगों में हाहाकार मचा है। हालत यह है कि पानी को लेकर कोई पड़ोसी के समर्सिबल मोटर चालू होने का इंतजार कर रहा है तो कोई चापाकल पर पानी को लेकर कतार में खड़ी है। यह हाल एकाएक नल जल के टावरों में बिजली की सप्लाई बंद होने से शुरू हुई है।

जलापूर्ति का कारण दरअसल नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 15, समेत कई इलाकों में जलापूर्ति एकाएक बंद हो गई। पावर सप्लाई बंद हो जाने के बाद जल मीनार में लगे मोटरों में पावर सप्लाई बंद हो गई और मोटर पंप पानी देना बंद कर दिया। यह हाल पिछले दो दिनों से जारी है। पानी के बंद होने का सीधा अस...