मऊ, मई 8 -- घोसी, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव की मतगणना में धांधाली के आरोप से सम्बंधित याचिका स्वीकार करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट दीपनारायण तिवारी ने शुक्रवार को 17 मई को पुन: मतगणना का आदेश जारी किया। कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व लाइव स्ट्रीमिंग का आदेश देते हुए पेन ड्राइव में डाटा उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है। स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मदापुर समसपुर बैसवाडा निवासी व वर्ष 2023 के नगर पंचायत चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे वसीम ने 31 मई 2023 को जनपद के अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी दीप नारायण तिवारी की अदालत में चुनाव याचिका प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि 13 मई 2023 को सम्पन्न हुई मतगणना में धांधली करते हुए चुनाव नतीजे घोषित किए गए थे। यह भी पढ़ें- मधेपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.