जहानाबाद, मार्च 29 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 47 हजार रुपए जुर्माना की वसूली की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि घोसी थाना के समीप मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट एवं अन्य दस्तावेजों के वाहन चला रहे वाहन चालकों से 47000 की जुर्माना वसूला। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों में यातायात नियमों के पालन और जागरूकता को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग यातायात के नियमों के प्रति सचेत हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...