घोसी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक की अजीत पाण्डेय ने संभाली कमान
मऊ, अप्रैल 3 -- मऊ, संवाददाता। जिला गन्ना अधिकारी अजीत कुमार पाण्डेय ने गुरुवार की शाम को दी किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के प्रधान प्रबंधक की कमान संभाल लिया। वे जिला गन्ना अधिकारी के अतिरिक्त प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी सभालेंगे। उ.प्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक नवनीत सेहारा ने जारी किया। घोसी चीनी मिल के नव नियुक्त प्रधान प्रबंधक अजीत कुमार पाण्डेय ने गुरुवार की शाम को पदभार संभालने के साथ ही कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का मूलभूत समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। प्रधान प्रबंधक अजीत कुमार पाण्डेय ने गन्ना किसानों को आश्वासन दिया कि गन्ना किसानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में गन्ना किसानों की समस्याओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.