घोसी के सरहरा में अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, तीन मरे
मऊ, मई 21 -- घोसी, मऊ हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत घोसी- नदवासराय मार्ग पर सरहरा जमीन सरहरा में लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर के पास बुधवार की देर रात लगभग 11:30 बजे अनियंत्रित कार दीवार से टकरा गई। कार सवार 25 वर्षीय रियाज अहमद निवासी मिर्जा जमालपुर, 28 वर्षीय रामाशीष यादव निवासी लारपुर, 30 वर्षी वर्षीय राहुल यादव की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि मिर्जाजमालपुर निवासी 25 वर्षीय आकाश यादव गंभीर रूप से घायल है। कार सवार नदवासराय से घोसी आ रहे थे। गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार हादसे में चार की मौत, दो गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.