घोसी के इलाके में रात में गुल रही बिजली
जहानाबाद, मई 6 -- घोसी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि आई बारिश और तेज हवा के बाद घोसी नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई और बुधवार सुबह के 6 तक बंद रही। बाद में बिजली कर्मियों के द्वारा बिजली आपूर्ति इलाके में बहाल की गई। तब जाकर पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। बिजली आने जाने का सिलसिला बुधवार को भी पूरे दिन जारी रहा। हर आधे घंटे या एक घंटे पर बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही जिसके कारण लोग परेशान दिखे। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। यह भी पढ़ें- चकरनगर क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान है लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.