जहानाबाद, मार्च 1 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायल सभी लोगों को इलाज को लेकर 112 नंबर की पुलिस ने पीएचसी घोसी में भर्ती कराया। पहली घटना मंड़ला बीघा गांव का है जहां बच्चों के झगड़े से उत्पन्न विवाद में बड़ों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों तरफ से कुल तीन लोग घायल हो गये। घायल रीना देवी समेत तीनों लोगों को इलाज को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना नौशहारा गांव की है जहां दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में मिथिलेश यादव, बीकू कुमार एवं कांति देवी नामक महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल मिथिलेश यादव को चिकित्सक ने विशेष इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और पुलिस घटना में शामिल ...