जहानाबाद, फरवरी 18 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना के पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि छोटे मांझी को गोपालगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया उसके ऊपर शराब तस्करी का मामला दर्ज था। वहीं मंटू कुमार को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की एक व्यक्ति को शराब पीने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार थाना क्षेत्र से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ओकरी थाना के पुलिस थाना क्षेत्र के अरहिट, दौलतपुर गांव में छापेमारी कर बृजभूषण कुमार एवं विपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पलानी पर गांव से छापेमारी कर बिजेंदर बिंद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...