मेरठ, मार्च 12 -- थाना लोहियानगर पुलिस ने गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोकशी के उपकरणों के साथ स्कूटी और बाइक भी बरामद की है। एसएसपी अविनाश पांडये ने बताया कि जनपद में गोकशी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना लोहियानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोसीपुर क्षेत्र में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम कुरैशी पुत्र कय्यूम निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ीगेट, शादाब कुरैशी पुत्र जहीरुद्दीन निवासी सद्दीकनगर थाना लिसाड़ीगेट और आबिद पुत्र हफीज निवासी ग्राम घोसीपुर थाना लोहियानगर के रूप में की है। तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.