रामपुर, मार्च 30 -- क्षेत्र के गांव घोसीपुरा-पट्टीकलां में गैस बाटलिंग प्लांट के पीछे गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने चहलकदमी करते हुए तेंदुए को देखा है। तेंदुए की चहलकदमी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामला रविवार की रात का बताया गया है। बताते हैं कि इसी गांव के निवासी कई लोग अपने खेतों से घर वापस लौट रहे थे। अचानक उनकी नजर गन्ने के खेत में टहल रहे तेंदुए पर पड़ी। जिसे देख ग्रामीण घबरा गए। किसी तरह एक ग्रामीण ने हिम्मत जुटाकर तेंदुए की चहलकदमी अपने मोबाइल में कैद कर ली। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब अन्य ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। मामला जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के जंगल में होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। उधर, वन दरोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.