घोसवां ड्रेन की सफाई का कार्य शुरू, किसानों को राहत
चंदौली, जून 30 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना क्षेत्र के घोषवा ड्रेन की सफाई न होने से किसान परेशान थे। किसानों ने क्षेत्रीय विधायक से सफाई की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को बंधी डिवीजन ने घोसवा ड्रेन का सफाई का कार्य शुरू करा दिया। किसानों का कहना है कि सफाई होने से बारिश में फसल डूबने से बच जाएगी। इससे किसानों ने काफी राहत की सांस ली है।नरवन के घोसवा ड्रेन से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की जल निकासी होती है। काफी लंबे समय से सफाई न होने के कारण खेतों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। नरवन के किसानों के खेती का अतिरिक्त पानी घोसवा ड्रेन से अगहरवीर बहुरिया नदी में गिरता है। घोसवा ड्रेन की साफ सफाई नहीं होने से बारिश व ओवरफ्लो का पानी खेतों में चला जाता है। किसानों ने घोसवा ड्रेन की साफ सफाई के लिए विधायक सुशील सिंह से मांग किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.