चाईबासा, अक्टूबर 4 -- नोवामुंडी, संवाददाता। विद्या भारती द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का तृतीय दिवस शनिवार को उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन वंदना कार्यक्रम से हुआ, जिसका उद्घाटन स्थानीय बाजार समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा एवं संस्कारों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रशिक्षार्थियों ने घोष वादन की विविध विधाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों द्वारा घोष की तकनीकी बारीकियों, ताल, लय एवं सामूहिक प्रस्तुति पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पूरे दिन आयोजित सत्रों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

हिंद...