घोषणा के ढाई माह बाद भी नहीं चली जयपुर ट्रेन, रेलवे बताए तारीख : यात्री संगठन
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- टाटानगर व रांची होकर संतरागाछी से राजस्थान-जयपुर-खातीपुरा तक नई ट्रेन चलाने का आदेश ढाई माह पूर्व हुआ था, लेकिन ट्रेन पटरी पर नहीं आई। इससे विभिन्न शहर के निवासियों में दक्षिण पूर्व जोन के खिलाफ आक्रोश है। यात्री संगठन के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम रेलवे से जयपुर की ट्रेन चलने का दिन जानना चाहते हैं। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने जयपुर ट्रेन नहीं चलने से लोगों की परेशानी को एक्स व फेसबुक पर उठाया है। रेलवे द्वारा जयपुर ट्रेन की घोषणा करने से उत्साह था, पर ढाई माह में ट्रेन चलने के दिन की घोषणा नहीं होने से संशय हो गया। लोगों के अनुसार, रेलवे को ट्रेन शुरू नहीं करने का कारण स्पष्ट करना चाहिए था। छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अरुण तिवारी के अनुसार जयपुर ट्रेन से कई राज्यों के यात्रियों को लाभ होगा। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.