सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्राइवेट अस्पताल के नोडल अधिकारी डा.गुलाब शंकर यादव ने घोरावल में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल को सील कर दिया। नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब सहीं नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नोडल के निरीक्षण के दौरान आनंद हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। अस्पताल में एक महिला मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। मानकों की अनदेखी और अवैध संचालन को देखते हुए तत्काल अस्पताल को सील कर दिया गया। साथ ही मरीज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल रेफर कर दिया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी क...