सोनभद्र, जून 16 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में चांदी वाले मोड़ के पास लोड ट्रक नाली में फंसने से मंगलवार की सुबह से ही घोरावल-मिर्जापुर मार्ग बाधित हो गया है। इससे यात्रा करने के लिए लोग परेशान रहे। ट्रक फंसने से पश्चिम सीमावर्ती तथा मिर्जापुर के तरफ से आने वाले लोग घंटो परेशान रहे। लोगों को 6 किलोमीटर ज्यादा चक्कर लगाकर घोरावल नगर में प्रवेश करने के लिए विवश होना पड़ा। घोरावल नगर में मंगलवार सुबह एक लोड ट्रक नगर से होकर मिर्जापुर की तरफ जा रही थी, लेकिन चांदी वाले मोड़ के पास ट्रक का पिछला पहिया अनियंत्रित होकर नाली में फंस जाने से सड़क जाम हो गया। इसके कारण लोगों को लगभग 6 किलोमीटर चक्कर लगाकर बाईपास रोड से आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस भीषण गर्मी और तपिश में अतिरिक्त दूर...