देवघर, दिसम्बर 22 -- देवघर। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरमारा के आगे एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अंचल अधिकारी इस दिशा में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में की जा रही है, जिसमें संबंधित जमीन को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश में जिस जमीन पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने का निर्देश दिया गया था, उस आदेश का आंशिक पालन ही किया गया है। मकान मालिक द्वारा केवल कुछ हिस्से का ही निर्माण हटाया गया, जबकि शेष भूमि पर बने भवन को अब तक नहीं तोड़ा गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घोरमारा के स्थानीय निवासियों ने एक बार फिर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर शे...